एमसीएल कोयलांचल चर्तुपार्श्व स्थित ग्रामवासियों को ओ पी डी चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी गयी
एमसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री श्रीरामजी उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में निर्णय लिया गया है कि एमसीएल कोयलांचल स्थित ग्रामवासियों को तत्कालिक प्रभाव से एमसीएल के अस्पताल एवं डिसपेंसरी में ओपीडी चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जाएगी। उक्त बैठक में माननीय सांसद श्री धमेंद्र प्रधान एवं निदेशक मण्डल आदि उपस्थिति थे । उक्त सेवा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को नोमिनल चार्ज 2 रूपये देने होंगे(यह राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य के समान है) । सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में एमसीएल की यह एक अनोखा कदम है ।