एमसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का प्रारंभ
आज दिनांक 03;11;2008 से 07;11;2008 तक एमसीएल मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रों जागरूकता सप्ताह पालन किया गया । दि 3;11;2008 को एमसीएल मुख्यालय में जागरूकता सप्ताह का उदघाटन हुआ। मुख्य अतिथि श्री श्रीरामजी उपाध्याय,अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में निदेशक(कार्मिक) श्री जी डी गुलाब,निदेशक(वत्त) श्री बी महापात्र, निदेशक (तकनीकी) श्री ए;के;तिवारी, निदेशक(तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री ए; के; सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री एन के प्रधान सम्मानीय अतिथि के रूप में उपस्थित थे । सर्वप्रथम श्री एन के प्रधान,सीवीओ ने सभी को हार्दिक स्वागत की । श्री श्रीरामजी उपाध्याय ,सीएमडी,एमसीएल के नेतृत्व में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपने कार्य क्षेत्र में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहने,जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में भ्रष्टाचार उन्मूलन करने के लिए निर्वाध रूप से कार्य करने,संगठन के विकास और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहते हुए कार्य करने,सामूहिक प्रयासों द्वारा अपने संगठनों को गौरवशाली बनाने तथा अपने कर्तव्य को पूर्ण ईमानदारी से पालन करने एवं भय अथवा पक्षपात बिना कार्य करने की शपथ ली । मुख्य अतिथि श्री उपाध्याय,सीएमडी ने इस अवसर पर अपने कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतने के लिए सतर्कता विभाग द्वारा प्रस्तुत विजलेंस बुलेटिन का भी विमोचन किया । श्री पी घोष,उप वित्त प्रबंधक,सतर्कता विभाग ने कार्यक्रम का संचालन किया जबकि डी के माइति,एसओएम, ने आभार प्रकट करने के उपरान्त कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस सप्ताह के दौरान क्षेत्रीय स्तर पर एवं मुख्यालय स्तर पर प्रबंधन एवं आपूर्तिकर्ता/ग्राहक/उपभोक्ताओं के बीच पारस्परिक चर्चा किए जाऐंगे ताकि उनके शिकायतों पर प्रबंधन की प्रणाली से उन्हें अवगत कराया जा सके । साथ ही स्कूल बच्चों में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत छात्र/छात्राओं के बीच वकृता प्रतियोगिता आयोजन किये जाने का कार्यक्रम है ।