एमसीएल का कृत्रिम अंग वितरण शिविर

शारीरिक विकलांगों के सशक्तिकरण के तहत एमसीएल की ओर से पिछले दिनों बलण्‍डा स्थित कलयाण मंडप में नि:शुल्‍क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में एमसीएल के कार्मिक निदेशक श्री जी डी गुलाब मुख्‍य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर विकलांगों को कृत्रिम अंग प्रदान किया । तालचेर स्थित नेहरू शताब्‍दी केन्‍द्रीय चिकित्‍सालय के मुख्‍य चिकित्‍सा सेवा प्रमुख के तत्‍वावधान में आयोजित इस शिविर में मुख्‍य अतिथि श्री गुलाब ने 27 कृत्रिम अंग कैलियरी ,10 क्रच,26 मेडिफाइड शूज,5एल्‍बो क्रच,19 ट्राई साइकिल,10 व्‍हील चेयर आदि प्रदान किए । इस शिविर में अंचल के 114 विकलांग लाभान्वित हुए । इस शिविर में श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधगण सर्वश्री विरंची नारायण पाणी,बादल महाराणा,प्रफुल्‍ल प्रधान,श्रीनिवास राव,एसी पात्रा आदि सम्‍मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे । श्री रबीन्‍द्र कुमार राउत,क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक एवं श्री शंभु झा,एसओ(माइनिंग),जगन्‍नाथ क्षेत्र ने उक्‍त शिविर का संचालन किया ।