एमसीएल आनन्‍द विहार क्‍लब में ब्‍लॉड डोनेशन कैम्‍प एवं गॉंधी जयन्‍ती मनाया गया 

गत दिनांक 02/10/2008 को गॉंधी जयन्‍ती के पावन अवसर पर आनन्‍द विहार क्‍लब,एमसीएल के सौजन्‍य तथा रेड क्रस सोसाइटी,वीएसएस मेडिकाल कालेज,बुर्ला के सहयोग से रक्‍त दान शिविर का आयोजन किया गया । मुख्‍य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर एमसीएल के निदेशक(कार्मिक) श्री जी डी गुलाब ने राष्‍ट्रपिता महत्‍मा गॉंधी जी के फोटो पर माल्‍यापर्ण करते हुए उक्‍त शिविर का विधिवत उदघाटन किया जबकि सम्‍मानीय अतिथि के रूप में एमसीएल के जनसंपर्क अधिकारी श्री डिकेन मेहरा एवं विशिष्‍ठ अतिथि के रूप में डा0 देवाशिष गुप्‍ता,चिकित्‍सा अधीक्षक,आनन्‍द विहार चिकित्‍सालय तथा डा0 पण्‍डा,रेड क्रास सोसाईटी,बुर्ला उपस्थित थे । श्री आर के त्रिपाठी,श्री एम के गुप्‍ता,श्री सी एस विश्‍वकर्मा एवं श्री एन;के मिश्रा आदि उपस्थित थे । इस शिविर में 5 महिला समेत 35 लोगों ने रक्‍त दान किया । इसप्रकार आनन्‍द विहार एवं बुर्ला  के कुल 35 लोगों ने स्‍वैच्छिक‍ रूप से रक्‍त दान किया । मुख्‍य अतिथि श्री जी डी गुलाब ने स्‍वैच्छिक रक्‍त दान करने पर जोर देते हुए कहा कि रक्‍त दान न केवल महान दान है वल्कि यह लोगों को नयी जिन्‍दगी प्रदान करता है । विशिष्‍ट अतिथि डा0 गुप्‍ता ने रक्‍त दान के महत्‍ता पर प्रकाश डाला एवं कहा कि रक्‍त दान करने से लोगों के शरीर में बोन मेरो(अस्थि मजा) मजबूत एवं एक्‍टीव रहता है । उन्‍होंने यह भी कहा कि रक्‍त दान करने से हार्ट एटेक/ब्रेन र्स्‍टोक की फ्रीक्‍यूनसी कम हो जाता है । महासचिव श्री मधुसूदन स्‍वॉंई एवं अकादमिक सचिव श्री चित्‍तरंजन नाहक ने कार्यक्रम का संचालन किया ।

गॉंधी जयन्‍ती के अवसर पर आयोजित शाम 4;00 बजे नर्सरी छात्र/छात्राओं से लेकर विश्‍वविद्यालय स्‍तर के छात्र/छात्राओं तथा गृहणियों एवं एमसीएल के कर्मियों ने विभिन्‍न प्रतियोगिताऍं जैसे चित्रांकन,वाद-विवाद,निबन्‍ध लेखन एवं संगीत प्रतियोगिताओं में 250 प्रतियोगियों ने भाग लिया । डा0 गुप्‍ता,श्री उदयनाथ बेहेरा,उप प्रबंधक(राजभाषा) एवं श्री एन के दत्‍ता,सामग्री प्रबंधक आदि निर्णायक के रूप में उपस्थित होकर विजयी प्रतियोगियों को पुरस्‍कार देकर सम्‍मानित किया । श्री बेहेरा,श्री गौड एवं श्री नाहक ने कार्यक्रम के अन्तिम पर्याय में गॉंधीजी की प्रिय भजन रामधून गाकर दर्शकों का मन मोहलिया । अध्‍यक्ष श्री बी;एस देहुरिया के देखरेख सभी कार्यक्रम संपन्‍न हुए । कल्‍ब के कार्यकर्त्‍ताओं सर्वश्री प्रदीप कर,संदीप सिंह, विश्‍वनाथ गौड,प्रताप साहू,अर्जुन पण्‍डा,देवराज दास,अनन्‍त नायक एवं राम पात्र आदि के सहयोग से रक्‍त दान शिविर एवं उक्‍त प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्‍न हुआ ।