श्री एस.सी.पाढी एमसीएल के नये निदेशक (कार्मिक) बने
दिनांक 1;3;2009 को श्री श्यामा चरण पाढी ने महानदी कोलफील्डस लिमिटेड में नये निदेशक (कार्मिक) का पदभार संभाला है । इसके पूर्व श्री पाढी ने महाप्रबंधक(कार्मिक एवं प्रशासन) के पद पर सतलज जल विद्युत निगम मुख्यालय,शिमला,हिमांचल प्रदेश में कार्यरत थे । दिनांक 28.2.2009 को श्री जी. डी; गुलाब , निदेशक(कार्मिक) (जिन्होंने 36 वर्ष सीआईएल में कार्यरत थे) के सेवा निवृत होने के पश्चात उनके स्थान पर श्री पाढी ने निदेशक(कार्मिक) का दायित्व ग्रहण किया है ।
3 जून,1956 को जन्मे श्री पाढी ने 1978 में ब्रह्मपुर विश्वविद्यालय से Labour & Social Welfare में स्नातक की डिग्री हासिल की एवं मार्च, 1979 में टीस्को में अपना नौकरी जीवन की शुरूआत की । उन्होंने टीस्को में तीन वर्ष एवं एनटीपीसी में 11 वर्ष तथा 16 वर्ष सतलज जल विद्युत निगम मुख्यालय में विभिन्न पदों पर रह कर कई महत्वपूर्ण कार्य सुचारू रूप से निष्पादन किया है । एमसीएल परिवार उनके सफल कार्यकाल के लिए कामना करता है ।
जनसंपर्क अधिकारी