एमसीएल आनन्‍द विहार स्थित ईशानेश्‍वर महादेव मन्दिर में अष्‍ट प्रहरी नाम यज्ञ संपन्‍न

 

दिनांक 13.2.2009 से 15.2.2009 तक एमसीएल मुख्‍यालय स्थित आनन्‍द विहार के श्री श्री श्री ईशानेश्‍वर महादेव मन्दिर में अष्‍ट प्रहर नाम यज्ञ बडे ही हर्षोल्‍लास के साथ संपन्‍न हुआ । दिनांक 13.2.2009 को शाम 7;30 बजे अधिवास कार्यक्रम एवं कलस यात्रा हुआ । आनन्‍द विहार एवं जागृति विहार के सभी लोग उक्‍त कलस यात्रा में भाग लिए । दिनांक 14.2.2009 को सुबह 9;00 बजे अखण्‍ड नाम प्रारम्‍भ हुआ । इस नाम यज्ञ में   श्री विजय कुमार पाणिग्राही अष्‍ट प्रहर नाम यज्ञ के कर्त्‍ता के रूप में रहकर पूजा कार्यक्रम संभाला जबकि श्री हीरालाल विश्‍वाल संपादक ,पूजा कमिटी संपूर्ण देख रेख में कार्यक्रम संपन्‍न् हुआ ।