बाढ पीडितों के लिए एमसीएली कर्मियों द्वारा एक करोड रूपये का सहायता प्रदान

 

दिनांक 24;9;2008 को संयुक्‍त सलाहकार समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि ओडिशा के बाढ पीडितों के लिए एमसीएल के कर्मचारियों ने अपने एक दिन का वेतन मान यानी एक करोड रूपये सहायता प्रदान करेंगे । एमसीएल के निदेशक (कार्मिक) श्री जी डी गुलाब की अध्‍यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वश्री श्रीवल्‍लभ पाणिग्राही, अध्‍यक्ष, ओसीएमएस(इंटक),ए सी पात्रा, अध्‍यक्ष, ओसीएमएलएफ(एचएमएस), बी एन पाणि (एआईटीयूसी), गिरीधारी सतपथी(बीएमएस) श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों तथा अफिसर यूनियन के प्रतिनिधी श्री ए के महापात्र, महासचिव(सीएमओएआई) मुख्‍यालय शाखा आदि  उपस्थित थे । उक्‍त् बैठक में निर्णय लिया गया है कि मुख्‍य मंत्री के फण्‍ड में एक करोड रूपये जमा किये जाऐंगे ।  दिनांक 26;9;2008 को एमसीएल के निदेशक (कार्मिक) श्री जी डी गुलाब एवं निदेशक (वित्‍त) श्री बी महापात्र एवं उपरोक्‍त संगठन के प्रतिनिधिगण उक्‍त एक करोड रूपये का चेक मुख्‍य मंत्री को प्रदान करेंगे ।